बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में है ऐसे में घर का तीसरा कैप्टन बनने के लिए घरवालों में रेस लगी हुई थी। इस सीजन घरवालों को अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही बतौर कैप्टन मिले हैं। ऐसे में अब शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद घर में तीसरे कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया था। लेकिन घरवालों को दिए पहले टास्क के टाई होने के बाद उस टास्क से घर के नए कैप्टन का चुनाव नहीं हो सका। ऐसे में बिग बॉस ने घरवालों को अपना कैप्टन चुनने के लिए एक और मौका दिया।
दरअसल, पिछले टास्क में किसी भी टीम के विजयी ना होने की वजह से बिग बॉस ने घर वालों को कैप्टेंसी टास्क के लिए किन्हीं दो सदस्यों का चुनाव करने को कहा। घरवालों द्वारा चयनित इन सदस्यों को दूसरे कैप्टेंसी टास्क में शामिल होना था। हालांकि, घरवालों में इन दो नामों को लेकर अपनी सहमति नहीं बन पाई।