बिग बॉस 15 के फिनाले में महज कुछ ही समय बचा है और इसी वजह से अब शो का हर कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की करने में लग गया है। घर में इन दिनों टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है और इसी टास्क की वजह से सभी एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच भी टास्क शुरू होने से पहले ही लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। इतना ही नहीं, इस दौरान तो रितेश का सारा गुस्सा राखी सावंत पर निकल गया, जिसके बाद घरवालों को बीच में आकर राखी और रितेश को समझाना पड़ा।
हुआ ये कि बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को फिनाले में जगह बनाने के लिए दूसरा मौका दिया। घर में दूसरी बार टिकट टू फिनाले टास्क आयोजित किया गया, जिसका संचालन राखी करती दिखीं। टास्क शुरू होने से पहले राखी सांवत ने अपने पति रितेश को बोल दिया, 'आपको टायलेट जाना है तो चले जाए।' लेकिन इस दौरान रितेश का सारा गुस्सा राखी पर निकल गया।