फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने दी खुद को चोट पहुंचाने की धमकी, बिग बॉस से कह दी यह बड़ी बात

Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

इसी बीच बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया। मुख्य घर का सदस्य बनने के लिए बिग बॉस ने घर वालों को गन्ने का जूस निकालने का टास्क दिया था। आज प्रसारित हुए एपिसोड में जंगलवासी एक बार फिर इस टास्क को करते दिखाई दिए। हालांकि, आज के एपिसोड की शुरुआत में कुछ जंगलवासी टास्क के लिए दी गई मशीनों को लेकर असंतुष्ट नजर आए। दरअसल, मशीन के चलने में दिक्कत के बाद अफसाना ने बिग बॉस को बताया कि उनकी मशीन में खराबी है। ऐसे में उन्हें दूसरी मशीन दी जाए। 

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इस दौरान अफसाना ने यह तक कह दिया कि वह मशीन में अपना हाथ डाल देंगी। बिग बॉस को धमकाते हुए अफसाना ने कहा कि वह कई बार उन्हें बता चुकी हैं कि उनकी मशीन खराब है। लेकिन, बिग बॉस उनकी सुनते नहीं। ऐसे में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अफसाना ने कहा कि वह अपना पूरा हाथ मशीन में दे देंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अफसाना की धमकी और मशीन खराब होने की बात पर बिग बॉस ने सबको बताया कि टास्क के लिए दी गई तीनों मशीन पहले पूरी तरह सही से काम कर रही थी। लेकिन बाद में सदस्यों के टास्क जीतने के जोश और मशीन चलाने की समझ में कमी के कारण मशीन पहले की तरह काम नहीं कर पा रही है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बिग बॉस ने सभी सदस्यों से कहा कि अगर वह चाहे तो इस टास्क को यहीं खत्म किया जा सकता है। लेकिन, शो के अगले पड़ाव के लिए यह टास्क काफी जरूरी है। ऐसे में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को यह विकल्प दिया कि या तो वह टास्क यहीं खत्म करने के लिए राजी हो जाए या अलगे दो राउंड पूरे करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर टास्क पूरा करने का फैसला किया। टास्क के बचे दो राउंड पूरे होने के बाद अंत में टास्क की संचालक शमिता शेट्टी ने टीम टाइगर को इस टास्क का विजेता बताया। इसके बाद नियमानुसार टास्क जीतने वाली टीम टाइगर के सदस्य यानी विशाल, तेजस्वी जय और अकासा को मुख्य घर का सदस्य बनने का मौका दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें