टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो जितना लोगों का मनोरंजन करता है, उतना ही अपने विवादों के चलते अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। शो को शुरू हुए छह हफ्ते से ज्यादा दिन का समय हो चुका है। ऐसे में जैसे- जैसे शो आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे ही इसमें बवाल और हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। शो के बीते एपिसोड से ट्रॉफी के दावेदार के चुनाव के लिए सभी घरवाले बिग बॉस के दिए टास्क को करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक तरफ जहां सभी सदस्य वीआईपी जोन में शामिल होने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, शो में एक बार फिर अफसाना खान हंगामा करती दिखाई दीं।
दरअसल, टास्क के तहत सभी कंटेस्टेंट्स को मिट्टी से मोती निकालती थी। इसी टास्क के दौरान जब अफसाना अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मिट्टी से मोती निकाल रहीं थी, तो राजीव उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बार- बार राजीव के बीच में आने पर अफसाना भड़क गईं और फिर वह उन्होंने जमकर हंगामा किया।