फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल: अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान के बाद अब करण कुंद्रा पर साधा निशाना, कहा-'तू मेरे पेड़ें का एड करेगा क्या? 150 रुपये दूंगा'

Fri, 25 Feb 2022 06:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण कुंद्रा, अभिजीत बिचुकले - फोटो : insta-twitter
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे अभिजीत बिचुकले अपनी हरकतों के चलते शो में लगातार चर्चा में रहे। हालांकि वह पहले ही शो से बाहर हो गए थे, लेकिन शो के खत्म होने बाद भी अभिजीत बिचुकले के बिगड़े बोल लगातार जारी हैं। बिग बॉस में भी सभी सदस्य अभिजीत बिचकुले की हरकतों से परेशान थे और बिग बॉस से बाहर होने के बाद उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को लेकर काफी उल्टी सीधी बातें कहीं थी और अब उन्होंने शो को सेकेंड रनरअप रहे करण कुंद्रा के खिलाफ अपना जहर उगला है। अभिजीत बिचुकले ने उन्हीं बेरोजगार बताते हुए, पेड़ें (मिठाई) का विज्ञापन करना तक का ऑफर दे दिया है, साथ ही कहा कि वह करण को 150 रुपये मजदूरी भी देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
अभिजीत बिचुकले - फोटो : twitter
अभिजीत बिचुकले ने एक ट्वीट किया है और इसमें उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल का नाम भी लिया है। अभिजीत बिचकुले ने अपने ट्वीट में सीधे करण कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा, 'प्रतीक, शमिता, तेजस्वी और उमर सारे अच्छे कलाकार बिजी हैं। सुन करण कुंद्रा तू मेरे पेड़े की एड करेगा क्या'? 105 रुपये दूंगा। आपको बता दें कि खुद को लेखक कवि और राजनेता कहने वाले अभिजीत मिठाई का काम करते हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, अभिजीत बिचुकले - फोटो : social media
इससे पहले बिग बॉस से बाहर आने के बाद अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान के खिलाफ भी अपनी भड़ास निकाली थी और उन्हें काफी बुरा-भला कहा था। शो से बाहर होने के बाद अभिजीत ने कहा था, "सलमान ने 14 सीज़न किए होंगे, वो सोचते हैं कि शो वो चलाते हैं, लेकिन ये 15वां सीज़न मेरा है, वो यहां छोटे पड़ गए। सलमान खान अपने बारे में क्या सोचा है, मैं जल्द दिखाऊंगा कि मैं क्या हूं। उसके जैसे 100 सलमान, मैं गली में खड़ा करुंगा"!
 
विज्ञापन

4 of 4
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
जल्दी ही नए म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे करण कुंद्रा-
अगर बात करें करण कुंद्रा की तो वह जल्द ही अकासा सिंह के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस समय करण गोवा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें