बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना ने अभिजीत को लगाई फटकार
देवोलीना ने अभिजीत को कहा, ‘ये सब नहीं।’ इतना ही नहीं, कुछ समय बाद जब अभिजीत फिर से देवोलीना से बात करने आते हैं, तब एक्ट्रेस उन्हें लाइन ना क्रॉस करने की बात कहती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं आपसे इस मुद्दे पर बात करूंगी, मैंने कहा है कि लाइन क्रॉस मत करना।’ इसके बाद देवोलीना घर में अभिजीत की हरकत के बारे में राखी सावंत और रितेश के बताती हैं, जिसके बाद घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है। इस दौरान कई लोग देवोलीना को सपोर्ट करते हैं, तो कुछ कंटेस्टेंट अभिजीत को भी सपोर्ट करते हैं, क्योंकि देवोलीना और अभिजीत की दोस्ती अच्छी हैं और वह दोनों अक्सर मस्ती मजाक करते हैं।