फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी की मां का गुस्सा, किस मांगने पर बोलीं, ‘घटिया’

Mon, 20 Dec 2021 10:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के सीजन 15 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई और झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते एक टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुए किसिंग विवाद पर भी घर में जोरदार हंगामा हुआ। अभिजीत ने देवोलीना से किस की डिमांड की थी। हैरानी की बात ये है कि ये बात उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन से चार बार कही थी, जिसके बाद घर में काफी समय तक हंगामा हुआ। हर कंटेस्टेंट ने अभिजीत को खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं, सलमान खान ने भी अभिजीत को खूब फटकार लगाई थी। वहीं, अब इस पूरे मामले में देवोलीना भट्टाचार्जी की मां ने चुप्पी तोड़ी है।
 
देवोलीना की मां ने मीडिया से बात की, इस दौरान उन्होंने अभिजीत की हरकत को बेहूदा बताया है। उन्होंने कहा, ‘घर के अंदर जो भी किया, वो बेहूदगी थी। यह बहुत ही घटिया बात थी। जब मुझे इस बारे में पता चला था तो मुझे काफी ज्यादा गुस्सा आया।'
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की मां ने कहा, ‘शुरुआत में मुझे लगता था कि अभिजीत देवोलीना को छोटी बहन मानता है और इसी वजह से उसने ऐसा कह दिया होगा। लेकिन बाद में उसने इसे अपनी आदत बना लिया। ये बात उसने कई बार बोली है। शो में सलमान खान और बाकी लोगों ने कहा कि देवोलीना को पहले ही इस हरकत पर जवाब देना था, लेकिन मुझे लगता है कि देवोलीना ने पहले सब मजाक समझकर ध्यान नहीं दिया था।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘जब अभिजीत का ज्यादा हो गया था तब देवोलीना ने अपना स्टैंड लिया। मुझे अभिजीत शुरू से ही पसंद नहीं था।’
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना की मां ने इस दौरान रश्मि देसाई के बारे में भी बात की, जिसके साथ देवोलीना की खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। रश्मि और देवोलीना बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन शो में आने के बाद से ही दोनों लड़ रही हैं और यही चीज फैंस समझ नहीं पा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की मां ने कहा कि वह इस लड़ाई से खुश नहीं है। इतना ही नहीं, देवोलीना की मां ने रश्मि को मतलबी तक बताया है।

4 of 5
रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘मैं रश्मि और देवोलीना की लड़ाई से खुश नहीं हूं। मैंने देवोलीना को पहले ही रश्मि के बारे में चेतावनी दी थी। मुझे लगता है कि रश्मि स्वार्थी है। उसे रश्मि से दोस्ती नहीं करनी चाहिए थी और अब उसे इसी चीज की सजा मिल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद से ही रश्मि देसाई और देवोलीना हर बात पर लड़ती-झगड़ती नजर आ रही हैं। दोनों घर में अलग-अलग बैठती हैं। इतना ही नहीं, दोनों टास्क में दौरान भी अलग होती हैं। बीते दिनों, जब देवोलीना और अभिजीत का विवाद हुआ था, तब भी रश्मि ने देवोलीना का साथ नहीं दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें