फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: गौतम हेगड़े ने सलमान खान पर उठाए सवाल, पूछा- कोई अगर राखी के कपड़े खींचता तो...

Wed, 03 Feb 2021 07:24 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
बिग बॉस 14 के बीते एपिसोड में अभिनव शुक्ला के पैंट का नाड़ा खींचने पर भी सलमान खान ने राखी सावंत का साथ दिया। इस पर लेखक गौतम हेगड़े ने शो के होस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कंटेस्टेंट राखी सावंत के कपड़े खींचता तो क्या होता? साथ ही उन्होंने अभिनव शुक्ला को एक सज्जन शख्स बताया है।




 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
लेखक गौतम हेगड़े ने सलमान खान पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'अगर एक आदमी उनके कपड़े खींचता, क्या वो हार्मलेस एंटरटेनमेंट होता?' गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह वीकेंड शायद बिग बॉस का सबसे बुरा एपिसोड था। उन्होंने कहा, इससे पहले कई बार सलमान खान ने किसी ना किसी के साथ पक्षपात किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
गौतम हेगड़े
गौतम ने आगे लिखते हैं, 'लेकिन इस बार, मैं यह नहीं देख पाया कि किस तरह उन्होंने उत्पीड़न की रूप में किसी गंभीर मामले को छोड़ना पसंद किया और पीड़ित की आवाज़ को किसी ऐसे व्यक्ति की तरह बनाया जो अंटेशन चाह रहा हो, अभिनव ने कोशिश की राखी को समझाने के लिए कि वह इन हरकतों के वजह से दर्शकों को दिखाई दे रहा था।

4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला का नाड़ा खींचने की कोशिश की थी। अभिनव सलमान खान से राखी सावंत के व्यवहार के बारे में बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान इसमें बिल्कुल भी रुचि नहीं लेते हैं। सलमान पूछते हैं, 'राखी इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं। उसका फायदा सबसे ज्यादा किसको हो रहा है?' तब रुबिना कहती हैं, "पूरे घर को।" सलमान ने इसके जवाब में कहा, "तो आप लोग सही हैं या बाकी का घर सही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले राखी ने अपने पूरे शरीर पर लाल रंग से अभिनव का नाम लिखकर पूरे घर में घूमते हुए नजर आईं। इतना ही राखी ने कैंची से अभिनव का अंडरवियर भी काट दिया।इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने भी सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने राखी सावंत को सपोर्ट किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें