सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : instagram: sidhearts_fc
एक क्लिप में सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, 'पापा का पर्स हमेशा भरा हुआ रहता था। वह अपने पैसे हमेशा बहुत सिस्टम से रखते थे। पहले 500 का, फिर 100, फिर 50 और साइड में 100 के कुछ और नोट। मैंने सोचा यार इतने पैसे हैं उन्हें समझ नहीं आएगा कौन से पैसे कहां हैं। मुझे लगा ये साइड वाला भरा रहता है, गिनकर नहीं रखे होंगे। मैंने दो-तीन बार पैसे निकाल लिए। लेकिन फिर मैं पकड़ा गया।'