फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से रिलेशनशिप पर पूछा सवाल, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Thu, 15 Oct 2020 07:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान - फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान तूफानी सीनियर्स के तौर पर घर में हैं। खास बात ये है कि कंटेस्टेंट से ज्यादा इस बार सीनियर्स सारी लाइमलाइट लूट ले रहे हैं। अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। एक अनसीन वीडियो में जब हिना, सिद्धार्थ से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछती हैं तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
एक अनसीन वीडियो में हिना खान, सिद्धार्थ से कहती हैं कि ‘क्या वो किसी को देख रहे हैं?’ जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, ‘नहीं लेकिन क्यों?’ हिना कहती हैं कि ‘क्योंकि हम (हिना और गौहर) एक दोस्त के तौर पर जानना जाहते हैं।‘ सिद्धार्थ का जवाब होता है कि ‘तुम्हें किसने कहा कि मैं दोस्त हूं तुम्हारा? तुम मेरी दोस्त नहीं हो। सुनो, ठीक है ना। तुम हिना खान हो, मैं सिद्धार्थ शुक्ला हूं, हम दोस्त नहीं हैं ठीक है।‘
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram: sidhearts_fc
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि ‘दो बार ढंग से बात क्या कर लिया, मस्ती क्या कर लिया, इसको दोस्ती लग रही है। इसे साथ में रहना कहते हैं शो के लिए।‘ सिद्धार्थ की बात सुन गौहर हंसने लगती हैं और हिना से कहती हैं कि ‘इसने मुझसे भी यही कहा था।‘ देखें वीडियो-

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : Twitter: @Kaur__Aujla
बता दें कि बिग बॉस में इस बार सीनियर्स ने जूनियर्स के जिम्मे कई काम सौंपे हैं। हालांकि इस हफ्ते ही हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान घर से बाहर चले जाएंगे। जिसके बाद देखना होगा कि कंंटेस्टेंट बगैर सीनियर्स के किस तरह का खेल दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
चर्चा है कि तीनों सीनियर्स के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी शो में जा सकते हैं। गौतम सीजन आठ के विजेता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर संकेत दिए कि वो घर में एंट्री करेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें