फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 14' का काउंटडाउन शुरू, टीजर में दिखा सलमान खान का अलग अंदाज

Sun, 09 Aug 2020 04:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलटी शो बिग बॉस के नए सीजन का जल्द आगाज होने वाला है। कलर्स चैनल ने सीजन 14 के लिए कमर कस ली है। हाल ही में चैनल ने बिग बॉस 14 का पहला टीजर रिलीज किया, जिससे एक बात तो साफ हो गई कि इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 14 के पहले टीजर में सलमान खान नजर आ रहे हैं। कभी वो खेत में फावड़ा चला रहे हैं तो कभी धान रोप रहे हैं और कभी ट्रैक्टर से खेत भी जोत रहे हैं। बिग बॉस का ये टीजर सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर शूट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर में सलमान खान कहते हैं, 'लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।' हालांकि बिग बॉस का ये नया सीजन 'बिग बॉस 14' न कहलाकर 'बिग बॉस 2020' कहलाएगा।
 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट और थीम पर सस्पेंस
कहा जा रहा है कि बिग बॉस 2020 सितंबर में शुरू हो सकता है। इस बार की थीम क्या होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। साथ ही इस साल शामिल होने वाले कंटेस्टेंट पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर बरती जाएगी सावधानी
बताया ये भी जा रहा है कि बिग बॉस के घर में कोरोना के लिए जारी की कई सभी सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट कराकर ही घर में एंट्री दी जाएगी। 

राणा दग्गुबाती ने मिहीका बजाज के साथ लिए सात फेरे, देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें