फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरों में सोनाली फोगाट को पहचान पाना मुश्किल, दिखा ग्लैमरस अंदाज

Sun, 17 Jan 2021 02:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
भाजपा नेता सोनाली फोगाट जब से बिग बॉस 14 में आई हैं खूब चर्चा में हैं। सोनाली फोगाट घर में चैलेंजर्स के रूप में पहुंची थीं। शुरुआत के हफ्ते तो वह बिल्कुल शांत रहीं लेकिन बीते हफ्ते उन्होंने गाली गलौज कर सुर्खियां बटोरी। वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोनाली की जमकर क्लास भी लगाई। सोनाली अभी भले ही राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन एक वक्त था जब वह अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हुई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाली अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली फोगाट पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी।

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली एक मशहूर टिक टॉक स्टार रह चुकी हैं। टिक टॉक से उनके चाहने वालों की तादाद भी बढ़ती चली गई। वहां सोनाली अपने कई वीडियोज साझा करती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो डांस करते हुए उनके कई वीडियोज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/colorstv
सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उस वक्त सोनाली वहां नहीं थी। वह मुंबई में थीं। बिग बॉस 14 में एक एपिसोड में वह अपने पति का जिक्र कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई नहीं है।  

Javed Akhtar Birthday: वे मामले जिनसे जावेद का दामन हुआ दागदार, कलम से ‘जादू’ के लिए रहे मशहूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें