फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 में एंट्री के लिए शहनाज गिल ने रखी शर्त, कहा- ‘अब अगर मैं गई तो...’

Sat, 10 Oct 2020 06:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस सीजन 14 में सीनियर्स कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान दो हफ्ते तक सीजन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सीनियर्स कंटेस्टेंट की जिम्मेदारी है कि वो घर के कामों का बंटवारा करें। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्रशंसक शहनाज गिल को भी घर में देखना चाहते हैं। अब शहनाज ने घर में प्रवेश के लिए एक शर्त रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शो शुरू होने से पहले ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ के साथ शहनाज भी घर में जा सकती हैं लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार सिडनाज के नाम से ट्रेंड चलाया जा रहा है। शहनाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रही हैं कि किस शर्त पर वो बिग बॉस के घर के अंदर जा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शहनाज कहती हैं कि ‘मेरा खत्म हो गया। क्यों जाऊं मैं दोबारा? मुझे क्या जरूरत है बिग बॉस में आने की? मेरे को तो सब कुछ मिल गया जो मेरे को चाहिए था। अब अगर मैं गई तो मेहमान के तौर पर जाऊंगी। हैलो, हाय, ओके, बाय।‘  
 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : बिग बॉस
इससे पहले शहनाज का एक वीडियो सामने आया था। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वो बिग बॉस 14 को याद कर रही हैं तो शहनाज कहती हैं कि ‘मैं क्यों याद करूंगी, मुझे तो पूरी दुनिया याद कर रही है।‘ बता दें कि शहनाज एक पंजाबी गायिका हैं, उन्हें सीजन 13 में बहुत पसंद किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज भले ही इस सीजन में नहीं आई हैं लेकिन उनका जिक्र हो रहा है। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट सारा गुरपाल, सिद्धार्थ शुक्ला को छेड़ते हुए कहती हैं कि वो तो पंजाब के जीजा हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस से निकलने के बाद सिद्धार्थ और शहनाज एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें