फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शार्दुल पंडित के 'गोदी में बैठी' वाले कमेंट पर विवाद, शेफाली जरीवाला ने लगाई फटकार

Tue, 27 Oct 2020 07:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल पंडित और शेफाली जरीवाला - फोटो : कलर्स, इंस्टाग्राम
टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस 14 के साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। रविवार के एपिसोड में घर के अंदर कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस दौरान सलमान खान ने शार्दुल पंडित से एक सवाल पूछा था। इसके जवाब में शार्दुल कुछ ऐसा बोल गए जिस पर विवाद हो गया। शो की पूर्व प्रतियोगी शेफाली जरीवाला ने इस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

2 of 5
शार्दुल पंडित - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल शार्दुल से जब सलमान खान ने पूछा था कि क्या वह नैना और कविता को जानते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह कविता के फैन हैं और नैना इससे पहले उनके साथ काम कर चुकी हैं। शार्दुल ने कहा, 'वह मेरी गोद में बैठी चुकी हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
शार्दुल के इस कमेंट पर नैना सिंह ने भी शो के अंदर ही उन्हें फटकार लगाई थी। नैना ने कहा था कि शार्दुल अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जिसके जवाब में शार्दुल ने बताया कि उन्होंने साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। तब नैना ने कहा कि उसको गोदी में बैठना नहीं बल्कि साथ में कमेन्ट्री करना कहते हैं।

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : कलर्स
बिग बॉस के घर के बाहर भी शार्दुल के इस कमेंट की खूब आलोचना हो रही है। शेफाली जरीवाला ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'गोदी में आकर बैठी...अश्लील, सस्ता, अपमानजनक ... पहली ही छवि भयानक बनाई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि शार्दुल पंडित ने बिग बॉस के घर में जाते ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शो के दो खास लोगों के दिलों को भी मिलवाया है। यह दोनों कोई और नहीं बल्कि निक्की तंबोली और जान कुमार सानू हैं।

चार महीने बाद जावेद अख्तर के पास पहुंचा रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड, शबाना आजमी ने साझा की तस्वीर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें