बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
'बिग बॉस' के निर्माताओं ने दर्शकों को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। उन्होंने इस सीजन को खास बनाने के लिए रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल, स्पा जैसी कई व्यवस्थाएं प्रतियोगियों के लिए की हैं। साथ ही शो के प्रतियोगी आधे रास्ते में जाकर या फिर अंतिम पड़ाव पर जिस तरह की हरकतें किया करते थे, वह हरकतें इस बार शो में शुरुआत से ही शुरू हो गई हैं। एक दूसरे से गाली गलौज करना, कामुक नृत्य पेश करना, अपनी मादक अदाओं से लुभाना, यह सब चीजें राष्ट्रीय टीवी पर 'बिग बॉस' के जरिए दिखाई जा रही हैं।