फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान जाएंगे घर के अंदर, राखी और निक्की को सबक सिखाने के लिए उठाएंगे ये कदम

Sat, 09 Jan 2021 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली, राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में वीकडेज की टीआरपी रेटिंग भले ही बहुत अच्छी नहीं जा रही है लेकिन सलमान खान अपनी होस्टिंग से वीकेंड का वार में उत्सुकता बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। सलमान खान कई बार कंटेस्टेंट का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं तो वहीं गलती होने पर उनकी क्लास लगाने से भी नहीं चूकते। इस बार वीकेंड का वार में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है जब सलमान, राखी सावंत और निक्की तंबोली को फटकराते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
वीकेंड का वार एपिसोड में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच झगड़े का मुद्दा उठेगा। बीते हफ्ते निक्की ने राखी का बेड साफ करने से मना कर दिया था। जबकि राखी का कहना था कि यह निक्की का काम है तो वह नहीं करेंगी। दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक राखी सावंत और निक्की तंबोली को सबक सिखाने सलमान खान खुद घर के अंदर जाएंगे और उनका बेड साफ करेंगे। सलमान खान को घर के अंदर देख सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। इसके बाद अभिनेता गंदगी के लिए कंटेस्टेंट को जमकर फटकार भी लगाएंगे।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने कंटेस्टेंट की इस तरह बेइज्जती की हो। इससे पहले सीजन 13 में भी सलमान खान घर के अंदर पहुंचे थे और घर के किचन से लेकर बाथरूम तक साफ करते दिखे थे। उस दौरान शो की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram/colorstv
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी और  जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड हैं। इनमें से जैस्मिन भसीन एलिमिनेट हो जाती हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें