फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: अभिनव- रुबीना का हुआ झगड़ा, अभिनेत्री ने गुस्से में पति को दी गाली

Mon, 04 Jan 2021 09:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Twitter
बिग बॉस के घर में हर बार एक कपल जरूर आता है।  इस बार शो में कंटेस्टेंट के रूप में अभिनव और रुबीना की जोड़ी आई है। अभिनव और रुबीना को शो के दौरान काफी पसंद भी किया जाता है। इन दोनों को कई दफा लड़ते- झगड़ते तो कई दफा प्यार करते हुए देखा जाता है। लेकिन हाल ही में जो क्लिप सामने आई है उसमें रुबीना अभिनव को गुस्से में गाली देती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, विकास गुप्ता, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
दरअसल हाल ही में 'बिग बॉस 14' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने रुबीना दिलैक को जमकर लताड़ लगाई। रुबीना ने लड़ाई के दौरान अर्शी खान की तरफ अपने हाथ की छोटी उंगली दिखाई थी, जिस पर खूब बवाल मचा था। जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान ने भी कहा कि रुबीना मिडिल फिंगर दिखाना चाहती थीं, लेकिन नेशनल टेलीविजन पर वह ऐसा नहीं कर सकती थीं, इसलिए हाथ की सबसे छोटी उंगली दिखाई। हालांकि रुबीना ने इस बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
अब हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिनव, रुबीना को समझा रहे थे इतने में अभिनेत्री भड़क गईं और उन्होंने अभिनव को गाली दे दी। सामने आए प्रोमो में अभिनव, रुबीना से कह रहे हैं, 'राखी का मजाक उड़ाया ना? अपनी ईगो साइड पे रखो थोड़ी देर। बोला था ना उस दिन मत ड्रामा कर सोने को लेकर।'

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
इस पर रुबीना चिढ़ जाती हैं और गुस्से में बोलती हैं, 'यार बोल तो रही हूं कि समझ आ रही है।' इसके बाद वह पति अभिनव को गाली देते हुए बोलती हैं कि प्लीज अब यह सब अभी बंद कर दो। मुझे मत बताओ की क्या करना है। मैं तुम्हें बता रही हूं और भीख मांग रही हूं।' इतना कहकर रुबीना वहां से निकल जाती हैं। इतने में अभिनव भी आग बबूला हो जाते हैं और कहते हैं कि 'मेरे साथ बिग बॉस मोड में मत खेलना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
बता दें कि शो में एक एपिसोड के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि वो और अभिनव एक दूसरे से तलाक लेने वाले थे। लेकिन दोनों फिर इस शो में आ गए और साथ में हैं। उन्होंने बताया था कि दोनों ने शो में आकर एक दूसरे को दूसरा मौका दिया है।

पढ़ें: काम्या पंजाबी ने किया विकास गुप्ता का सपोर्ट, बोलीं- 'यश चोपड़ा हो गया जो काम नहीं देगा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें