फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के बीच छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसा तंज

Sun, 10 Jan 2021 11:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Jasmin Bhasin - फोटो : Instagram
बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक था जिसमें सभी घरवालों के परिवार के सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान विकास गुप्ता के परिवार में चल रही अनबन की वजह से उनके परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा था। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने उनकी दोस्त रश्मि देसाई बिग बॉस के घर पहुंची थीं। रश्मि ने घर में आने के बाद अली गोनी और जैस्मिन को भी खूब बातें सुनाई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram
रश्मि के घर से बाहर हो जाने के बाद जैस्मिन ने रश्मि का मजाक बनाते हुए कहा था कि 'हमें निजी मुद्दों के बारे में वो ज्ञान दे रही हैं जिन्होंने पिछले सीजन में सिद्धार्थ के सामने सिर्फ निजी मुद्दे ही उठाए थे।' इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ गई थी। वहीं अब रश्मि और जैस्मिन के बीच भी तू-तू-मैं-मैं होते हुए दिखी है।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
जैस्मिन भसीन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया गया है जिसमें रश्मि के ऊपर तंज कसा गया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'रश्मि देसाई की परिभाषा पूरी तरह से गलत है। अगर पर्सनल एजेंडे की बात करना उत्पीड़न है तो आपने ये सबसे ज्यादा किया है। यह सब आपने अपने सीजन में किया और शो में पर्सनल द्वेष को भी खींचा है।'

4 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: रश्मि देसाई - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने भी इसके बाद जैस्मिन की इस बात का जवाब दिया। रश्मि ने बताया जैस्मिन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जैस्मिन भसीन और उनकी टीम कुछ तमाशा बनाना चाहती है। तो यह आपके लिए है। शेर की नींद भेड़ की राय पर नहीं टूटती। गलत दिखा तो गलत बोला। गुड लक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी जैस्मिन को इस बात के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने जैस्मिन को फेक बताया है। साथ ही कहा है कि जैस्मिन केवल रोने का नाटक करती हैं। देवोलीना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें भी वैसे ही हंसी आती है जब आप कपड़े धोने पर रोने का नाटक करती हैं, बैग खींचने पर बौखला जाती हैं, राखी की नाक पर मजाक बनाती हैं, आपको तो फेक भी नहीं कह सकती क्योंकि आप असल में भी ऐसी ही हैं।'

पढ़ें: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने गलती से शेयर कर दी मौनी रॉय की तस्वीर, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें