रियलिटी शो बिग बॉस 14 में जहां कंटेस्टेंट्स लड़ाई-झगड़ा, टास्क और साजिश करते हैं वहीं यह सभी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में खास खुलासे भी करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ खुलासा शो के कंटेस्टेंट और गायक राहुल वैद्य ने किया है। उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के सामने उस शख्स का खुलासा किया जिसे वह बहुत प्यार करते हैं।