फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: बाथरूम लॉक होने पर राहुल वैद्य ने राखी सावंत को सबके सामने गार्डन में नहलाया, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 27 Jan 2021 01:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 का फिनाले करीब है, ऐसे में शो आए दिन सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को एक नॉमिनेशन टास्क दिया, जिसमें वो बाथरूम और बेडरूम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक नया तरीका खोजा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : Twitter - @ColorsTV
मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, इसमें देखा जा सकता है कि राखी सावंत स्विमिंग पूल के पास बाल्टी लेकर नहाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान राहुल वैद्य राखी को नहाने में मदद कर रहे हैं। प्रोमो में राहुल वैद्य अपने हाथों से राखी सावंत के ऊपर मग से पानी डाल रहे हैं। साथ ही वो राखी सावंत के बालों को शैंपू से धो भी रहे हैं। 




 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले राखी ने अपनी पूरे शरीर पर अभिनव का नाम लिख लिया था। राखी ने लाल रंग से पूरी बॉडी पर अभिनवन और 'आई लव अभिनव' लिख लिया था। मनोरंजन करने का ये तरीका घरवालों को चीप लगा था, साथ ही दर्शकों ने भी इसे चीप बताया था।

4 of 5
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
बता दें कि इस हफ्ते घर राहुल वैद्य के साथ-साथ निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें