फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस’ में राहुल वैद्य सहित ये कंटेस्टेंट कर चुके प्यार का इजहार, इस अभिनेत्री ने तो शो में कर ली थी शादी

Mon, 15 Feb 2021 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 के फिनाले में एक हफ्ते का समय बाकी है। रविवार प्रसारित एपिसोड में राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार शो में पहुंचीं। राहुल ने दिशा के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज था। अब जब वह शो में आईं तो उन्होंने राहुल का प्रपोजल स्वीकार कर लिया है। बिग बॉस के घर में ऐसा कई बार देखने को मिला जब कंटेस्टेंट ने एक दूसरे को प्रपोज किया है। तो चलिए उन कंटेस्टेंट पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/colorstv
राहुल वैद्य के अलावा बिग बॉस 14 के एक और कंटेस्टेंट थे जिन्होंने शो में प्यार का इजहार किया वे थे एजाज खान। वह शो से बाहर हो चुके हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग बिग बॉस 14 की ही एक और कंटेस्टेंट पवित्र पुनिया के साथ बनी। फैमिली वीक के दौरान जब पवित्र पहुंचीं तो एजाज ने उन्हें टीवी पर प्रपोज किया। फिलहाल दोनों कई जगह साथ स्पॉट हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : instagram/asimriazfanclub
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हिमांशी जब बेघर होने के बाद कनेक्शन बनकर आई थीं तो आसिम ने उन्हें सबके सामने प्रपोज किया। फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

4 of 7
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : टी शो
टीवी की फेवरेट जोड़ी है प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की। दोनों बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। घरवालों और दर्शकों के सामने ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और बाद में उन्होंने शादी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 7
करिश्मा तन्ना, उपेन पटेल - फोटो : instagram/colorstv
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस 8 का हिस्सा थे। शो में उपेन ने करिश्मा को प्रपोज भी किया था उनका रिश्ता आगे बढ़ा। दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन करीब दो साल डेटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
कुशाल टंडन, गौहर खान - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। सीजन के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। कुशाल ने शो में ही गौहर को प्रपोज किया जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ दिखाई देते थे हालांकि बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा खान, अली मर्चेंट - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 4 की कंटेस्टेंट सारा खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के साथ शो में ही शादी की थी। हालांकि उनकी शादी चल नहीं पाई और शो से बाहर होने के बाद अलग हो गए। बाद में सारा ने अपने बयान में कहा था कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें