बिग बॉस 14 के फिनाले में एक हफ्ते का समय बाकी है। रविवार प्रसारित एपिसोड में राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार शो में पहुंचीं। राहुल ने दिशा के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज था। अब जब वह शो में आईं तो उन्होंने राहुल का प्रपोजल स्वीकार कर लिया है। बिग बॉस के घर में ऐसा कई बार देखने को मिला जब कंटेस्टेंट ने एक दूसरे को प्रपोज किया है। तो चलिए उन कंटेस्टेंट पर नजर डालते हैं।