फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 Promo: शो में हुआ इन कंटेस्टेंट का ‘वैक्सिंग टेस्ट’, सलमान ने पूछे मजेदार सवाल

Sun, 20 Dec 2020 01:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनु पंजाबी, अभिनव शुक्ला, अली गोनी - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 14 में बीते शनिवार को वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने अर्शी खान और राखी सावंत को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं रविवार को कंटेस्टेंट को कई मजेदार टास्क दिए जाएंगे। इस दौरान लड़कों का वैक्सिंग टेस्ट भी होगा।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स टीवी
सामने आए प्रोमो में सलमान खान लड़कों को वैक्सिंग करने के लिए बैठाते हैं। उनसे संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इसके बाद शो में मौजूद लड़कियां एक एक कर लड़कों की वैक्सिंग करती हैं। इस टास्क का नाम सलमान ने दिया 'बाल की खाल'।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
वीडियो में सलमान खान, अली गोनी के रिलेशनशिप पर सवाल पूछते हैं कि 'क्या जैस्मिन अली को प्रपोज करेंगी? अली का जवाब क्या होगा?' इसके बाद अली के हाथों पर वैक्सिंग करते हुए दिखाया जाता है। इस दौरान वह दर्द से कराह उठते हैं।

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
अभिनव शुक्ला के लिए सलमान कहते हैं कि 'क्या अभिनव, रुबीना को हराकर बिग बॉस जीत जाएंगे?' रुबीना कहती हैं कि 'हां'। इसके बाद वह अभिनव की वैक्सिंग करती हैं। आगे रुबीना ने कहा कि 'बहुत मजा रहा है।' बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अर्शी खान, एजाज खान, अभिनव शुक्ला, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी डेंजर जोन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शनिवार प्रसारित एपिसोड में सलमान खान विकास गुप्ता की मां की जिक्र करते हुए अर्शी से कहते हैं कि अर्शी बेवजह का माहौल न खराब करें। तहजीब से पेश आएं, वरना अगर उन्हें ऐसे ही करना है तो आप शो छोड़ कर चली जाएं। किसी दूसरे शो में चली जाएं। सलमान खान की यह बातें सुनकर रुबीना दिलैक भी अर्शी खान की क्लास लगाने लगती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान यह भी कहते हैं कि बिग बॉस 13 के घर में सभी लोग तमीज की बातें तो करते हैं लेकिन वह तमीज से पेश नहीं आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें