फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 के सारे प्रतियोगी शूटिंग से पहले होंगे क्वारंटीन, इस महीने से शूटिंग शुरू करने की तैयारी

Sat, 27 Jun 2020 11:36 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस शो
इसे प्रसारित करने वाला चैनल चाहे कुछ न कहे लेकिन जिस दिन सुर्खियां इसके शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर बननी चाहिए, उस दिन मुंबई में हर तरफ सवाल एक ही है कि बिग बॉस का क्या होगा? सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जिस तरह से हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े नामों के दामन पर दाग लगे हैं, उसका असर इनकी ब्रांडिंग पर कितना हुआ दिखना बाकी है। शुक्रवार के दिन पहले करण जौहर के मुंबई फिल्म फेस्टिवल (मामी) के बोर्ड से इस्तीफा देने की बातें सामने आईं, अब शनिवार की सुबह हुई है सलमान खान के शो बिग बॉस की शूटिंग टल जाने की सुर्खी से।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस शो - फोटो : file photo
जी हां, कारण वैसे तो कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण शूटिंग शुरू न हो पाना ही बताया जा रहा है। लेकिन टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वां सीजन का प्रसारण अपने तय समय से शुरू न हो पाने की और भी वजहें गिनाई जा रही हैं। लगभग एक महीना या उससे भी ज्यादा देरी से शुरू होने जा रहे बिग बॉस के निर्माता मुंबई का मौजूदा माहौल ठंडा हो जाने देने के हक में हैं। बताया यही जा रहा है कि कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही शुरू होने की तैयारी कर रहा ये शो अब अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से या नवंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस शो - फोटो : social media
सुशांत सुसाइड केस के चलते लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे सलमान खान की मेजबानी वाला यह शो पिछले साल 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस बार इस शो का कलेवर बाकी सभी सीजन से अलग जंगल वाला होगा। शो के निर्माताओं ने इसके लिए इसी महीने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए और शो मे भाग लेने वाले प्रतियोगियों की शॉर्टलिस्ट भी तैयार की है। 

4 of 5
बिग बॉस - फोटो : colors
अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस बार भी बिग बॉस के घर के अंदर नामचीन हस्तियों और आम लोगों का जमघट लगेगा। इसके लिए शो से जुड़ी चयनकर्ता टीम ने 30 लोगों का चयन किया है जिसमें से 16 लोग शुरुआत से बिग बॉस के घर में दाखिल होंगे। इन 16 लोगों में से 13 फिल्मों और टीवी की जानी मानी हस्तियां होंगी और तीन आम लोग होंगे। घर में घुसने से पहले इन सभी को कोरोना वायरस की जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस - फोटो : twitter
शो का सेट लगाने के लिए मुंबई फिल्म सिटी में नापजोख का काम शुरू हो चुका है। इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने सेट बनाने के लिए जगह वगैरह भी देख ली है। मॉनसून के तुरंत बाद फिल्म सिटी में ही बिग बॉस का नया सेट लगने जा रहा है। शो की शूटिंग से पहले इसमें हिस्सा लेने वाले सारे लोगों को हफ्ते भर दूसरे लोगों से अलग और अकेले (क्वारंटीन) रखे जाने की भी तैयारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें