फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: निशांत से छिनी घर की कप्तानी, पवित्र पुनिया ने राहुल वैद्य को दी धमकी

Sat, 24 Oct 2020 04:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
बिग बॉस का 14वां सीजन अब अपने रंग में आ चुका है। कंटेस्टेंट जीत के लिए हर दांव खेल रहे हैं। घर अब पूरी तरह से अखाड़े में बदल चुका है। टीआरपी कम रहने के बावजूद बिग बॉस के घर में खूब मसाला है। बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब बिग बॉस ने घर के नए कैप्टन निशांत मल्कानी से कप्तानी छीन ली। 
विज्ञापन

2 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
निशांत को कड़ी फटकार लगाते हुए बिग बॉस ने कहा कि आपके कैप्टन बनने के कुछ देर बाद ही नियम उल्लघंन कर आपका दोस्त रेड जोन में चला गया। आप दूसरों की बातों से प्रभावित होकर काम कर रहे हैं। आपके अंदर कप्तान वाली खूबियां नहीं दिख रही हैं। आपके होते हुए भी घर में अनुशासन की कमी दिख रही हैं। आप लापरवाही कर रहे हैं। कई लोगों ने माइक नहीं पहना और कुछ सोते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
इसके अलावा बिग बॉस ने निशांत से कहा कि आप खुद ही घर के अंदर अंग्रेजी में बात कर रहे हैं। जान और निक्की के साथ अगले नॉमिनेशन की प्लानिंग को डिस्कस करते नजर आए जो सबसे बड़ा नियम का उल्लंघन है। इसके बाद बिग बॉस ने निशांत से कहा कि फिलहाल आप कप्तान के लायक नहीं हैं इसलिए आपको कप्तानी से निष्काषित किया जाता है।

4 of 5
पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य - फोटो : instagram/colorstv
घर में हुआ बवाल
निक्की तंबोली और जान कुमार शानू ने पवित्रा को बताया कि उन्हें राहुल कहा कि अभिनव शुक्ला पर पवित्र का क्रश है। ये बात सुनते ही पवित्र भड़क गईं और उन्होंने राहुल वैद्य को फटकार लगा दी। पवित्र ने कहा ‘राहुल आपने कैसे ये बात बोल दी कि अभिनव पर मेरा क्रश है? इस पर राहुल दिया कि ‘आपने खुद ही ये बात कही है कि आपको अभिनव पर क्रश है।‘ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
पवित्र ने इस पर राहुल से कहा ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे कैरेक्टर पर अंगुली उठाने की। आप कह रहे हैं कि मेरा एक ऐसे आदमी के ऊपर क्रश है जो पहले से शादीशुदा है। तुम्हारे जैसे ही मर्द होते हैं जो औरतों के कैरेक्टर पर लांछन लगाते हैं, तुम नीच हो। तुम्हारे जैसे मर्दों की वजह से औरतें बदनाम होती हैं। अगर मेरे बारे में कुछ कहा तो मैं चीर दूंगी।‘

'महेश भट्ट इंडस्ट्री के सबसे बड़े डान हैं', अभिनेत्री का आरोप- उनका भांजा लड़कियां सप्लाई करता है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें