बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स
दरअसल शो में आने के बाद रुबीना दिलैक को कई बार यह कहते हुए सुना गया है कि उन्होंने कभी भी बिग बॉस शो नहीं देखा है। इतना ही नहीं इस बार हुए वीकेंड का वार में भी रुबीना ने यही बात सलमान खान को बोली। उनके पति अनुभव सिन्हा भी कहते हैं कि रुबीना ने दो एपिसोड के अलावा कभी भी बिग बॉस नहीं देखा, लेकिन अब सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों बिग बॉस के पिछले सीजन से जुड़े सवालों के जवाब देती हुए दिखाई दे रहे हैं।