फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: रुबीना और अनुभव का बड़ा झूठ आया सामने ! पूर्व कंटेस्टेंट ने किया खुलासा

Mon, 19 Oct 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, अनुभव शुक्ला - फोटो : file photo
बिग बॉस 14 में हर दिन नए खेल और रणनीति देखे को मिलती है। अब तक कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो शो में अपने व्यक्तित्व की वजह से काफी चर्चा में रह चुके हैं। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी बिग बॉस 14 में अपने खेल और रणनीति के अलावा व्यक्तित्व की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही उनके पति अभिवन शुक्ला भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला का एक झूठ सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
दरअसल शो में आने के बाद रुबीना दिलैक को कई बार यह कहते हुए सुना गया है कि उन्होंने कभी भी बिग बॉस शो नहीं देखा है। इतना ही नहीं इस बार हुए वीकेंड का वार में भी रुबीना ने यही बात सलमान खान को बोली। उनके पति अनुभव सिन्हा भी कहते हैं कि रुबीना ने दो एपिसोड के अलावा कभी भी बिग बॉस नहीं देखा, लेकिन अब सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों बिग बॉस के पिछले सीजन से जुड़े सवालों के जवाब देती हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला के वीडियो इंटरव्यू को बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने हैरानी भी जताई है। मनु पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा 'हे भगवान यह क्या है? यह सच नहीं हो सकता।' सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला का यह इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
कई सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला बिग बॉस में अपना पक्ष रखने की वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं इस बार वीकेंड का वार के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने रुबीना दिलैक की जमकर क्लास लगाई। दरअसल रुबीना ने बिग बॉस के एक टास्क को करने से मना कर दिया था। टास्क में घरवालों को बताना था कि रुबीना और निक्की तंबोली के बीच किसके दिमाग में ज्यादा 'कचरा' भरा हुआ है। टास्क करने से मना करने के बाद सलमान खान कहते हैं कि आप कहें तो आपसे पूछकर सारे कार्य करवाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
सलमान, रुबीना और अभिनव से पूछते हैं कि क्या उन्होंने बिग बॉस को पहले देखा है? जिस पर रुबीना कहती हैं कि नहीं उन्होंने देखा जबकि अभिनव बताते हैं कि उन्होंने दो एपिसोड देखें हैं। सलमान पूछते हैं कि 'जब आप कोई फिल्म या टीवी शो साइन करते हैं तो क्या बगैर स्क्रिप्ट पढ़कर साइन कर लेते हैं?' सलमान, रुबीना से कहते हैं कि घर में तीन मौके आए जब वो टास्क जीतकर अपना सामान पा सकती थीं लेकिन वो नहीं कर पाईं। इसके बावजूद बिग बॉस की ओर से उन्हें दवाइयां और कपड़े पहुंचाएं गए। तब भी वो हर बात पर बिग बॉस को क्यों दोष मढ़ती रहती हैं? सलमान आगे कहते हैं कि 'प्लीज इस बात को समझिए आपका मुकाबला बिग बॉस से नहीं है कंटेस्टेंट से है। आपको अपने पति से भी मुकाबला करना होगा हम सब यही देख रहे हैं कि आपको बिग बॉस के नियमों से समस्या है।' सलमान के समझाने के बाद रुबीना और निक्की ने टास्क किया।

पढ़ें: नए लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस को याद आए 'तेरे नाम' के सलमान खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें