हर बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में कई प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं। बहुत बार यह प्रेम कहानी केवल शो तक सीमित रह जाती है तो बहुत बार यह शो के बाद भी देखने को मिलती है। बिग बॉस 14 में भी एक प्रेम कहानी बनती हुई नजर आ रही है। यह प्रेम कहानी निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की है, जो इन दिनों चर्चा में हैं।