सिद्धार्थ शुक्ला, सारा गुरपाल
- फोटो : instagram: realsidharthshukla/saragurpals
गौरतलब है कि बिग बॉस में सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। ज्यादातर वोट निशांत और राहुल वैद्य के खिलाफ हुए लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। सिद्धार्थ ने घर से बाहर करने के लिए सारा का नाम लिया, जबकि हिना और गौहर निशांत के नाम पर सहमत दिखे। हालांकि जब बाद में बिग बॉस ने तीनों का फैसला पूछा तो सभी ने सारा का नाम लिया। जिसके चलते सारा गुरपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।