फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: ‘बिग बॉस 14’ शुरू होने में चंद दिन बाकी, उससे पहले देखिए शानदार घर की तस्वीरें

Sat, 26 Sep 2020 06:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
कोविड 19 ने दुनिया को बिल्कुल बदल दिया है। ये बदलाव बिग बॉस के घर में भी देखने को मिलेगा। बिग बॉस 14 अब न्यू नॉर्मल की राह पर है। बीते दिनों सलमान खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शो के बारे में बताया। इस बार शो में कई ऐसी चीजें होने वाली हैं जो पहले कभी नहीं हुई हैं। यही नहीं बिग बॉस का घर भी पहले से बिल्कुल अलग होगा। अब जब बिग बॉस शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं तो चलिए इस शानदार घर की अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस के घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा। हालांकि इसकी सुविधा टास्क जीतने वाले कंटेस्टेंट को ही मिलेगी। दरअसल कोरोना काल के दौरान लोगों ने इन जगहों को खूब मिस किया। ऐसे में मेकर्स शो के जरिए कंटेस्टेंट और दर्शकों को इसका लुत्फ देना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
यह बिग बॉस का थियेटर रूम है। जहां पॉपकॉर्न के साथ सिनेमा देखने का मजा लिया जा सकेगा। थियेटर रूम का थीम नीले रंग का है। तस्वीर में सलमान खान पॉपकॉर्न के साथ बैठे हुए हैं।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस का किचन इस बार कुछ यूं है। साथ ही खाना खाने के लिए कांच की टेबल और कुर्सियां लगी हुई हैं। आमतौर पर बिग बॉस के घर में एक ही बड़ी डाइनिंग टेबल होती है लेकिन इस बार छोटे छोटे चार टेबल नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
तस्वीरों में सलमान खान घर के हर एक कोने में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का प्रसारण तीन अक्टूबर से होगा। यह शो करीब तीन महीने तक चलता है। अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें