छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से सभी को डर था कि कहीं इस बार फैंस का पंसदीदा शो इसी की भेंट ना चढ़ जाए। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शो अपने समय से ही शुरू हो रहा है। लोगों को भी बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार है। बिग बॉस का घर हर बार की तरह ही इस बार भी बेहद आलीशान है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी अमर उजाला आपके लिए लाया है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस का घर इस बार अंदर से कैसा दिखने वाला है, साथ ही किस तरह की व्यवस्था इसके कंटेस्टेंट्स के लिए की गई है। तस्वीरें देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस के घर को इस बार डिजाइन किया है उमंग कुमार ने। हाउस की थीम इस बार भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। बिग बॉस की इस बार थीम Futuristic है, इसी की तर्ज पर घर को डिजाइन किया गया है। इस बार घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा।
विज्ञापन
3 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बिग बॉस हाउस का बाथरूम एरिया है, जहां कंटेस्टेंट्स की सुविधा के लिए सारा इंतजाम मौजूद है।
4 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तस्वीर में दिख रहा ये एरिया बिग बिग बॉस मॉल है। यहां पर कंटेस्टेंट्स की जरूरत का सामान होगा। हालांकि ये सामान उन्हें टास्क जीतने के बाद ही मिल पाएगा।
विज्ञापन
5 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस के घर का बेडरूम एरिया काफी शानदार है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार कंटेस्टेंट्स को किसी के भी साथ बेड शेयर नहीं करना पड़ेगा। हालांकि ये बिग बॉस है और इसमें ट्विस्ट तो आते रहते हैं, तो हो सकता है इसमें भी कोई ट्विस्ट हो।
विज्ञापन
6 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे तो बेडरूम एरिया हर बार खूबसूरत ही होता है लेकिन इस बार रंगों के साथ प्रयोग कर बनाया गया बेडरूम स्पेस बेहद शानदार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस तस्वीर में आपको जरा नजदीक से दिखा रहे हैं कि बिग बॉस के बेडरूम में कंटेस्टेंट्स को मिलने वाले बेड कितने शानदार हैं।
8 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 14 हाउस में घर के अंदर दाखिल होने का रास्ता भी बेहद खूबसूरत है।
9 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस हाउस में सभी के लिए बेडरूम के अलावा एक कैप्टन रूम भी है। जो भी जिस हफ्ते घर का कैप्टन रहेगा वो इसी कमरे में रहा करेगा।
10 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर के कन्फेशन रूम एरिया को भी बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के सामने कन्फेशन और उनसे बातचीत करेंगे।
11 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंफेशन रूम घर के एक कोने में होता है जिसके अंदर जाने का रास्ता भी इस बार बेहद खूबसूरत बनाया गया है।
12 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किचन के पास ही एक डाइनिंग एरिया भी है जो बेहद आलीशान है। वैसे तो इसका मुख्य काम कंटेस्टेंट्स के द्वारा खाना खाने के लिए होता है लेकिन अभी तक के बिग बॉस इतिहास में कई बहसबाजी भी इस ही जगह पर होती आई हैं।
13 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये तस्वीर भी डाइनिंग एरिया की अलग एंगल से ली गई तस्वीर है जिसमें इस पर की गई मेहनत साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
14 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस हाउस के अंदर आना इतना आसान नहीं है। ऐसे में घर के अंदर घुसते से ही इसकी खूबसूरत एंट्रेस मन मोह लेती है।
15 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर में हर बार की तरह ही इस बार भी एक गार्डन एरिया है जो बेहद खूबसूरत है। यहां अक्सर सुबह और शाम को कंटेस्टेंट्स योगा आदि करते नजर आते हैं।
16 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बिग बॉस के घर का किचन है। किचन बिग बॉस के घर का एक जरूरी हिस्सा रहा है। यहां एक तरफ जहां प्यार बढ़ता है तो वहीं कई बार लड़ाई की वजह भी किचन का काम ही बनता है।
17 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये है बिग बॉस के घर का लिविंग रूम।
18 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान टीवी के माध्यम से लिविंग रूम में बैठे कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं।
19 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बार घर में एक स्लीपर सेल रूम भी होने वाला है।
20 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घरवालों को सुविधा के लिए स्पा रूम भी दिया जा रहा है। लेकिन वो टास्क जीतने के बाद ही इसका उपयोग कर सकते हैं।
21 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर में एक थियेटर एरिया भी है, लेकिन इसका लुत्फ भी घरवाले टास्क जीतने के बाद ही उठा सकते हैं।
22 of 23
बिग बॉस 14 के घर की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थियेटर के बारे में सलमान खान ने कहा था कि चूंकि लंबे वक्त से थियेटर बंद हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लग्जरी फील करवाने के लिए ऐसा किया गया है। हालांकि ये टास्क जीतने के बाद ही मुमकिन हो पाएगा।