गौहर खान, कुशाल टंडन
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस सीजन 7 में तनीशा मुखर्जी और कुशाल टंडन के बीच कई बार झगड़ा हुआ। एक बार तनीशा ने कुशाल को अपने कंधे से धक्का दिया था। जिसके बाद कुशाल, तनीशा पर हावी होने लगे। वीकेंड का वार के दौरान सलमान ने कुशाल को फटकार लगाई तो वे सलमान से तेज आवाज में बात करने लगे। वहीं गौहर ने कुशाल का समर्थन किया था। सलमान ने गुस्से में आकर कुशाल को तुरंत घर से निकालने का फैसला किया। कुशाल के साथ गौहर भी शो छोड़कर चली गई थीं बाद में कॉन्ट्रैक्ट की वजह से अभिनेत्री वापस आ गई थीं।