फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के BIGG BOSS 2020 में नजर आएंगे ये सितारे, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Mon, 07 Sep 2020 04:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 14 - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने ताजा सीजन के साथ कुछ और भी ज्यादा धमाकेदार करने के चक्कर में है। तभी वह अपने 14वें सीजन के लिए कुछ ऐसे प्रतिभागियों का चयन कर रहा है जिनका पहले से ही 'बिग बॉस' से कोई न कोई नाता रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार छह प्रतिभागी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो का पहला एपिसोड चार अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा।
विज्ञापन

2 of 6
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram-@jasminbhasin2806
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस नए सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। जैस्मिन को टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक और दिल तो हैप्पी है जी जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।



 
विज्ञापन

3 of 6
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : Instagram-nishantsinghm_official
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अक्षत जिंदाल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निशांत सिंह मलकानी बिग बॉस-14 का हिस्सा होने वाले हैं, ऐसी खबरें भी खूब सुनने को मिल रही हैं।

4 of 6
नेहा शर्मा - फोटो : instagram- Nehasharmaofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को इस शो के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि नेहा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। बाद में वह 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'क्या सुपर कूल हैं हम' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। 
विज्ञापन

5 of 6
पवित्रा पुनिया - फोटो : Instagram-pavitrapunia_
पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को बिग बॉस-14 के लिए मेकर्स की तरफ से ऑफर दिया गया है। इस समय वह लोकप्रिय धारावाहिक 'बालवीर' का हिस्सा हैं। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शो में उनकी कहानी को कुछ समय के लिए विराम दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मौका देख कर अनिश्चित काल के लिए छुट्टी का आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैना सिंह - फोटो : instagram: nonaberrry
एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) बिग बॉस के 14वें (Bigg Boss 14) सीजन में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर नैना के नाम की तेजी से चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें