फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में आने से पहले दिशा परमार ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Tue, 22 Dec 2020 03:00 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दिशा परमार और राहुल वैद्य - फोटो : AMAR UJALA
इस बार के बिग बॉस सीजन में कई तरह के उलटफेर हो रहे हैं। पहले मिड सीजन फिनाले करा दिया गया और अब एक-एक करके नए लोगों की एंट्री की जा रही है। इसी बीच एक खबर आ रही है कि सलमान खान के इस खास शो में टीवी जगत की अभिनेत्री दिशा परमार भी शामिल होने वाली हैं। इससे पहले बिग बॉस के घर में चैलेंजर्स को बुलाया गया था, जिसमें कश्मीरा शाह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब दिशा परमार की एंट्री से घर के माहौल में रौनक बढ़ेगी। बता दें कि दिशा परमार को राहुल वैद्य पहले ही बिग बॉस के घर से प्रपोज कर चुके हैं, इसलिए दिशा की एंट्री देखने लायक होगी।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram: @dishaparmar
दिशा परमार भी बिग बॉस के घर में अपनी एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वो इसी तैयारी में जुटी हुई हैं। दिशा परमार ने हाल ही में एक नया हेयरकट लिया है। इस नए हेयरकट के साथ दिशा परमार ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दिशा परमार का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उन पर ये नया लुक काफी सूट भी कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
जानकारी के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले भी बिग बॉस के मेकर्स ने दिशा परमार को इस शो में आने का न्योता दिया था, हालांकि दिशा ने उस समय इस शो में आने से मना कर दिया था। दिशा का कहना था कि उन्हें लगता है कि वो इस शो के लिए नहीं बनी हैं। लेकिन दिशा अब अपना मूड बदल चुकी हैं और अब वो घर के अंदर आकर अपने पार्टनर को सपोर्ट करना चाहती हैं। यही वजह है कि दिशा परमार बिग बॉस 14 के घर का हिस्सा बनने जा रही है।

4 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
दिशा परमार छोटे पर्दे की फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया। दिशा का जन्म 11 नवंबर 1992 को दिल्ली में हुआ था। दिशा ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में दिशा ने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इस शो में दिशा के साथ अभिनेता नकुल मेहता नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar
इस धारावाहिक की शुरुआत साल 2012 में हुई थी और साल 2014 में धारावाहिक खत्म हुआ था। इस धारावाहिक के बाद दिशा ने इंडस्ट्री से करीब तीन साल ब्रेक लिया था। इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। धारावाहिक में दिशा सुदीप साहिर के साथ नजर आई थीं। बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें