बिग बॉस 14 के घर में खास अंदाज में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस दौरान घरवालों को सरप्राइज गिफ्ट मिला जिसे पाकर वे खुश तो हुए ही, साथ ही वे भावुक भी हो गए। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को उनके परिवार वालों और चाहने वालों की ओर से भेजी गई चिट्ठी दी। जिसे पढ़कर वे भावुक हो गए।