फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक बोलीं, 'अगर कभी पति और टीम में से चुनाव करना पड़ा तो मैं टीम चुनूंगी'

Sat, 03 Oct 2020 10:20 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी पर अपने पहले ही शो 'छोटी बहू' से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की एक प्रतियोगी बन गई हैं। उनके साथ उनके पति अभिनेता अभिनव शुक्ला भी इस शो का हिस्सा हैं। जिस वक्त समस्त विश्व कोरोना महामारी के कारण विश्वव्यापी बंदी से जूझ रहा था, उस वक्त रुबीना अपने मूल निवास हिमाचल प्रदेश चली गईं और चार महीने उन्होंने अपने फार्म हाउस पर खुले आसमान के नीचे बिताए। इस चीज को रुबीना इसलिए भी बड़ा मानती हैं क्योंकि टीवी पर व्यस्त रहने के कारण उन्हें अपने घर पर रहने का मौका कभी मिला ही नहीं। बिग बॉस के घर में प्रवेश लेने से पहले अमर उजाला ने रुबीना से कुछ खास मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
कुछ ही समय पहले पूरा विश्व एक कड़ी बंदी से गुजरा है और अब आप एक बार फिर से दूसरे घर में कैद होने जा रही हैं। आपने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला क्या सोच कर लिया?
मैं आपको बताना चाहूंगी कि जिस समय पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी, उस समय मैं ग्रीन जोन में थी। मैं हिमाचल में अपने गांव में अपने फार्महाउस पर पर थी। तो मेरे लिए वह लॉकडाउन लॉकडाउन जैसा नहीं था। इसलिए हमारे अंदर डर थोड़ा कम था। लेकिन, फिर भी हम अपनों के लिए तो चिंतित थे ही। हम इस मामले में खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। लेकिन, जब लॉकडाउन शुरुआत में हुआ था, उस वक्त हमने भी उस प्रताड़ना को झेला। हम मुंबई में ही दो महीने के लिए अपने फ्लैट में बंद हो गए थे। (हंसते हुए) उस समय जो हमारे अंदर तनाव पैदा हुआ था, मुझे लगता है कि बिग बॉस के घर में पैदा होने वाला तनाव उसके सामने तो शायद कम ही होगा।
विज्ञापन

3 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
यह महामारी नहीं भी आती तो भी आप अपनी जन्मभूमि हिमाचल को तो याद करती ही होंगी? क्योंकि वह खूबसूरत ही इतनी है!
जी हां बिल्कुल! मुझे वहां की बहुत याद आती थी। क्योंकि, मेरा बचपन वहां पर बीता। जब से मैंने अपना करियर इस फिल्म इंडस्ट्री में शुरू किया है, तब से मुझे कभी वहां रहने का मौका ही नहीं मिला। पिछले 12 साल में यह पहला मौका रहा है जब मैंने उस जगह इतना समय बिताया। वह मुझे बहुत पसंद है लेकिन कभी जाने का मौका नहीं मिलता। और फिर जहां से भी आप की जड़ें जुड़ी होती हैं, आप वहां जाना तो हमेशा ही पसंद करते हैं। इस महामारी के दौरान इस तनावपूर्ण माहौल में मुझे वहां जाने का मौका मिला तो यह मेरे लिए बोनस ही रहा। 

4 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
आप 'बिग बॉस' का हिस्सा अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बनने जा रही हैं। इस शो में कभी ऐसा मौका आया जब आपको टास्क और अभिनव के बीच में किसी एक को चुनना पड़ा तो ऐसे समय में आप क्या करेंगी?
देखिए, हम दोनों एक अलग अलग शख्सियत हैं जिनकी एक अलग अलग पहचान भी है। इस पहचान को लेकर हम दोनों एक ताने-बाने में बुने हैं जिसे शादी कहा जाता है। हम दोनों में आपसी समझ भी बहुत अच्छी है। जब कोई मौका गेम के दौरान ऐसा पड़ जाता है जब हमें खेल और पार्टनर में से किसी एक का चुनाव करना हो तो उस समय ज्यादा सोचने की जरूरत ही नहीं है। दरअसल, हमारे खिलाफ जो खेल रहा है वह हमारा पार्टनर नहीं, बल्कि एक दूसरा प्रतियोगी है। अगर कोई बात सिद्धांत और नैतिकता की आती है तो मैं अपने पति के साथ रहूंगी और कहीं पर बात खेल की रहती है तो मैं हमेशा अपनी टीम का ही साथ दूंगी।
विज्ञापन

5 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
इस शो के पिछले सीजन और इससे भी पिछले कुछ और सीजनों पर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। आपको कितना सही लगता है इस शो का हिस्सा बनना और इस शो को जीतना?
मैं आपसे सच कहूं तो मैंने अब तक इस शो के किसी भी सीजन को नहीं देखा है। मैं जब जब इस शो में गई हूं, सिर्फ एक मेहमान बन कर गई हूं। इसलिए, मुझे इस शो के बारे में सिर्फ इतना ही पता है। रही बात पक्षपात और साफ-सुथरे खेल की तो इसकी कोई प्रमाणिकता तो है नहीं। अगर इस शो को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं तो पक्षपात करने का क्या फायदा? और, अगर लोग पसंद कर रहे हैं तो शो चल रहा है। टेलीविजन, जो हमारा माध्यम है, इसका आकलन बहुत आराम से किया जा सकता है। अगर कोई शो चल रहा है, इसका मतलब उसकी टीआरपी आ रही है। और, अगर टीआरपी नहीं आ रही है, इसका मतलब लोगों को यह शो पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
तो जब लोगों को किसी शो की सामग्री पसंद नहीं आ रही है तो क्या इसके निर्माता किसी एक या दो व्यक्तियों के साथ पक्षपात करके बदलाव कर सकते हैं? 
मुझे लगता है कि यह सिर्फ कही सुनी सी बातें हैं। अगर आप इसे मेरे नजरिए से देखेंगे तो लोग पसंद करते हैं तो ही शो चलता है। तो ही टीआरपी आती है और उसी के साथ कोई भी प्रतियोगी भी अपनी पहचान बनाता है। कोई भी प्रतियोगी जब इस शो का हिस्सा बनता है तो उसकी आगे और पीछे की सारी कवरेज शो के पास होती है। हर चीज का चुनाव दर्शक ही करते हैं तो एक तरह से इस पूरे शो की बागडोर दर्शकों के हाथ में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें