निक्की तंबोली
- फोटो : @nikkitamboli
आप बचपन से ही इस शो की प्रशंसक रही हैं। तो कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपने इस शो से सीखा है और अंदर जाकर उनका इस्तेमाल करने वाली हैं?
अगर मैं सच कहूं तो मुझे सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है और खुद भी मस्त रहना है। मुझे ज्यादा सोचना नहीं है। सच के साथ मैं हमेशा रहूंगी और उसी के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। झूठ मैं बोलूंगी नहीं और जैसी हूं, वैसी ही दिखूंगी। सबसे मिलजुल कर रहने की कोशिश करूंगी। जो लोग सच्चे होते हैं, वही लंबी रेस के घोड़े बनते हैं। कोई भी इंसान कितना भी दिखावा कर ले लेकिन दर्शक उसे एक न एक दिन पहचान ही लेते हैं। दर्शकों की नजर से कोई भी ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता। कोई कितना भी छिपने की कोशिश कर ले। इस बार पक्का पकड़ा जाएगा। (हंसते हुए) इस बार बैंड बजेगी।