बिग बॉस 14 के शुरू होने से पहले ही कई नाम सामने आने लगे हैं जो शो में हिस्सा लेंगे। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों को बिग बॉस में देखने के लिए उत्सुक होते हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे नाम हैं जिनके शो में हिस्सा लेने की चर्चा तो रही लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया है। इस कड़ी में चलिए आपको दिखाते हैं कि किन सितारों के फैंस को निराशा हाथ लगेगी।
विज्ञापन
2 of 11
नेहा शर्मा
- फोटो : instagram/nehasharmaofficial
नेहा शर्मा
नेहा ने फिल्म ‘क्रूक’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। बाद में वह 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'क्या सुपर कूल हैं हम' सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। ऐसी चर्चा थी कि नेहा शर्मा बिग बॉस में नजर आएंगी लेकिन वो शो में हिस्सा नहीं लेंगी।
विज्ञापन
3 of 11
जिया मानेक
- फोटो : instagram/gia_manek
जिया मानेक
गोपी बहू फेम जिया मानेक के बिग बॉस में हिस्सा लेने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन ऐन वक्त पर चैनल के साथ उनकी डील फाइनल नहीं हुई। जिया मानेक के साथ बात नहीं बनने पर मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को ले लिया।
4 of 11
अली गोनी
- फोटो : instagram/alygoni
अली गोनी
अभिनेता अली गोनी के भी बिग बॉस में हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा था लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया। अली का कहना है कि वह शायद भविष्य में शो का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
5 of 11
करण पटेल
- फोटो : instagram/karan9198
करण पटेल
करण पटेल टीवी का बड़ा नाम हैं। उनके हर साल बिग बॉस में आने की खबरें आती हैं। बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने की खबरों पर करण पटेल की टीम ने इनकार किया है।
विज्ञापन
6 of 11
स्नेहा उलाल
- फोटो : instagram/snehaullal
स्नेहा उलाल
सलमान खान के अपोजिट फिल्मों में डेब्यू करने वालीं स्नेहा उलाल के भी बिग बॉस में आने की चर्चा थी। वैसे स्नेहा के नाम की चर्चा भी हर साल ही होती है। वो बिग बॉस 14 में हिस्सा नहीं लेंगी।
विज्ञापन
7 of 11
टीना दत्ता
- फोटो : instagram/dattaatinaa
टीना दत्ता
बिग बॉस के मेकर्स ने उतरन फेम अभिनेत्री टीना दत्ता से संपर्क किया था लेकिन फीस की वजह से बात नहीं बनी। टीना दत्ता बिग बॉस में नहीं दिखेंगी। टीना ने खुद इन खबरों का खंडन किया है।
8 of 11
निया शर्मा
- फोटो : instagram/niasharma90
निया शर्मा
अभिनेत्री निया शर्मा के भी बिग बॉस में हिस्सा लेनी की खबरें आई थीं लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। निया को लगता है कि शो के फॉर्मेट की वजह से विवाद हो सकता है।
9 of 11
राजीव सेन, चारू असोपा
- फोटो : Instagram/rajeevsen9
राजीव सेन
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। बीच में उनकी पत्नी चारु असोपा के साथ रिश्तों में अनबन की खबरें थीं। मेकर्स ने राजीव के सामने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए प्रपोजल रखा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगे।
10 of 11
जेनिफर विंगेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जेनिफर विंगेट
'बेहद' सीरियल में अपने अभिनय से दीवाना बनाने वालीं जेनिफर विंगेट ने भी बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर को शो के लिए भारी भरकम फीस ऑफर की गई थी। उन्हें तीन करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।