फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: घर से बेघर होते ही अर्शी खान ने दिया आवाम के नाम संदेश, बोलीं- 'मेरा मकसद...'

Mon, 08 Feb 2021 05:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 के घर में लगातार हफ्ते दर हफ्ते कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में शो में चैलेंजर के रूप में आईं अर्शी खान बेघर हुई हैं। अर्शी खान के घर से बेघर होने पर माहौल काफी गमगीन हो गया था। सभी कंटेस्टेंट्स काफी भावुक नजर आए। लेकिन घर से बेघर होने के बाद अर्शी खान ने आवाम के नाम एक संदेश लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : कलर्स टीवी
अर्शी खान ने बिग बॉस 14 के घर से बेघर होते ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस के लिए एक संदेश लिखा है। इस संदेश के जरिए अर्शी ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्शी खान - फोटो : instagram/arshikofficial
अर्शी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अर्शी ने लिखा, 'लव यू आवाम.... मेरे बिग बॉस में जाने का मकसद यही था कि आपको मैं पूरी तरह से एंटरटेन कर सकूं और आपके दिल में जगह बना सकूं। जो मैंने बनाई भी है।'
 

4 of 5
अर्शी खान - फोटो : कलर्स टीवी
आगे अर्शी ने लिखा, 'थैंक यू, आपके इतने प्यार और सम्मान के लिए। अर्शी खान आपको प्यार करती है। मेरे सफर की सबसे खास बात शो में बने मेरे दोस्त हैं। ये जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे। मैं आप सबसे प्यार करती हूं और आपको मिस करूंगी।' अर्शी ने जो तस्वीर साझा की है इसमें उनके साथ अली गोनी, राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : instagram/colorstv
बता दें कि अर्शी खान जितने भी वक्त रहीं सभी का खूब मनोरंजन करती रहीं। कुछ एपिसोड्स तो ऐसे रहे कि अर्शी खान ही पूरे टाइम छाई रहीं। बिग बॉस के घर में अर्शी, अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई हालांकि बाद में दोनों से अर्शी की अनबन भी हो गई थी। वहीं अर्शी के घर के जाने से सोशल मीडिया यूजर्स खुश नहीं हैं। उनके जाते ही ट्विटर पर #BringBackArshiKhan ट्रेंड करने लगा और लोग उन्हें दोबारा शो में लाने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें: 'सरकती जाए है... गाकर जगजीत सिंह ने जीत लिया था लता मंगेशकर का दिल, लाइव सुनने के लिए टिकट लेकर जाती थीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें