फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागिन’ फेम इस अभिनेत्री को नहीं भाया ‘बिग बॉस 14’, शो के बारे में दी प्रतिक्रिया

Fri, 23 Oct 2020 07:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 को शुरू हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं। हालांकि इस सीजन को दर्शकों की उतनी उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। शो टीआरपी के टॉप पांच लिस्ट से भी बाहर है। इस बीच नागिन फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने बिग बॉस 14 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram: @ anitahassanandani
अनीता हर सीजन बिग बॉस को बहुत गौर से फॉलो करती हैं। उन्हें यह सीजन कुछ खास नहीं लग रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘बिग बॉस 14 में वो बात नहीं। उम्मीद है यह बेहतर होगा।‘
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram: @ anitahassanandani
अनीता सीजन 9, सीजन 10 और सीजन 12 में बिग बॉस में बतौर मेहमान पहुंची थीं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 अभी तक का सबसे सफल सीजन रहा है। सीजन की लोक्रप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने शो को पांच हफ्ते और बढ़ा दिया था। ऐसे में इस सीजन से भी सभी को काफी उम्मीदें हैं।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter: @colorsTV
सीजन को लोकप्रिय बनाने के लिए मेकर्स की ओर से इस साल कई नई चीजें जोड़ीं गईं जैसे मॉल, स्पा और मूवी थियेटर की सुविधा दी गई है। शुरुआत के दो हफ्ते तूफानी सीनियर्स के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान शो में मौजूद रहे। अभी तक बिग बॉस 14 से दो कंटेस्टेंट सारा गुरपाल और शहजाद देओल बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं। एक वीडियो साझा कर उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर का एलान किया था। अनीता के एलान करने से पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने और उनके पति रोहित रेड्डी ने इससे इनकार कर दिया था। तमाम खबरों को सही साबित करते हुए कुछ समय बाद ही अनीता ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के इस आरोप पर भड़कीं पवित्र पुनिया, बोलीं- ‘मेरे सामने कहा तो चीर दूंगी’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें