फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान से पहले जानें इस हफ्ते कौन होगा बेघर? छह कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड

Fri, 03 Jan 2020 07:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira. Vishal and Madhurima - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर से छह लोग नॉमिनेट हुए। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला,माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई हैं। इन सदस्यों में से रश्मि देसाई को छोड़कर सभी सदस्यों को घरवालों के वोट के आधार पर नॉमिनेट किया गया। जबकि रश्मि देसाई को शहनाज कौर गिल ने सीधे घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक सबसे ज्यादा वोट माहिरा शर्मा और सबसे कम मधुरिमा तुली को मिले हैं। वेबसाइट के अनुसार माहिरा शर्मा को अभी तक 40.65% वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को अब तक 24.36 वोट मिले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media
तीसरे नंबर पर शेफाली जरीवाला है। शेफाली को 11.91% वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर विशाल आदित्य सिंह हैं। विशाल को अब तक 9.59% वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर शेफाली बग्गा हैं। शेफाली को 7.81% वोट मिले हैं। आखिर में यानी कि छठे नंबर पर मधुरिमा तुली हैं। मधुरिमा को अभी तक 5.67% वोट मिले हैं। वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।



 

4 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media
इन वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक मधुरिमा तुली इस हफ्ते घर से बेघर हो सकती है। मधुरिमा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में मधुरिमा के आते ही ऐसी अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह धमाल मचाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो में वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य के साथ कभी लड़ती तो कभी प्यार से बात करती नजर आईं। शो में उन्होंने आपसे मतभेदों को खूब भुनाने की कोशिश की लेकिन शो में मजबूत जगह बनाने में असफल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Singh - फोटो : social media
मधुरिमा के मुकाबले शो में विशाल आदित्य सिंह फिर भी अपनी जगह बना पाए। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद विशाल ने जबरदस्त खेल खेला। बीच में उनका खेल थोड़ा डगमगा गया था लेकिन एक बार फिर से शो में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुट गए हैं। 

नोट- वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और रश्मि की निजी जिंदगी पर ज्योतिष गुरू ने किया खुलासा, हैरान हो गए घरवाले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें