फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर हो सकता है ये कंटेस्टेंट, सात लोग हैं नॉमिनेटेड

Fri, 20 Dec 2019 07:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan, Siddharth and Vishal - फोटो : file photo
'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में सिर्फ एक दिन बचा है। इस हफ्ते सात लोग नॉमिनेटेड हैं और बेघर होने का खतरा इन सभी पर है। ये नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। ऐसे में हर कोई जानने को उत्सुक होगा कि हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए किस कंटेस्टेट को कितने वोट मिले और किस कंटेस्टेंट पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक अब तक सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला और सबसे कम वोट अरहान खान को मिले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को अभी तक 47.57% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को अब तक 33.83% फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आरती हैं। आरती को 4.62% वोट मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
चौथे नंबर पर शेफाली बग्गा हैं। शेफाली को अब तक कुल 4.17% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर मधुरिमा तुली हैं। मधुरिमा को 4.14% वोट मिले हैं। छठे नंबर पर विशाल आदित्य सिंह हैं। विशाल को 2.93% और आखिर में अरहान खान हैं। अरहान खान को 2.74% फीसदी वोट मिले हैं। इन वोटिंग आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 



 

4 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
वोटिंग के आंकड़ों की बात करें तो अरहान खान सभी कंटेस्टेंट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों अरहान खान को लेकर सलमान खान ने खुलासा भी किया था जिसके बाद रश्मि और अरहान के बीच दूरियां भी आ गईं। सलमान ने शो में अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया था जिसके बाद रश्मि देसाई शो में खूब रोई थीं। पिछले हफ्ते 'बिग बॉस' से कम वोट की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
हिंदुस्तानी भाऊ ने बेघर होते ही घरवालों की पोल खोली थी। सिद्धार्थ के बारे में भाऊ ने कहा था-'आरती जो सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त है सिद्धार्थ की वजह से ही उसे पैनिक अटैक आया। मैं सिद्धार्थ पर बहुत चिल्लाया भी था। मैंने उससे कहा कि तुम्हें लड़कियों से बात करने की तमीज ही नहीं है। तुम जब हाइपर होते हो तो इसका पता ही नहीं होता कि सामने कौन है। लड़कियों को गाली देना, उनके चरित्र पर सवाल उठाना ये तुम्हारा स्टैंडर्ड है। तुम तो स्टार हो टेलीविजन के। फिर तो मैं तुमसे हजार गुना अच्छा हूं। इस वजह से पारस से भी मेरा झगड़ा हुआ था।'

नोट- वोटिंग के आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।  

Bigg Boss 13: शहनाज नहीं इस कंटेस्टेंट पर आया सिद्धार्थ का दिल, बोले- 'मुझे तुम पसंद हो'!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें