फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: रश्मि और सिद्धार्थ के बीच बढ़ी नजदीकियां, घरवालों के सामने पूछा- 'क्या मुझसे प्यार करती हो?'

Sun, 17 Nov 2019 03:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का शुरुआत से ही झगड़ा देखने को मिल रहा है। रश्मि देसाई के घर से बाहर जाने के पहले तो आए दिन यह दोनों एक दूसरे से किसी ना किसी बात पर झगड़ा करते रहते थे। जबकि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से दोनों को झगड़ा महज एक बार ही हुआ। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई से प्यार से जुड़ा सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Sharma Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'लड़के समझेंगे अब लड़कियों का दर्द, होगा उन पर वैक्सिंग का वार।' इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों को एक टास्क देंगे। इस टास्क में सलमान लड़कियों से कुछ सवाल करेंगे और जवाब अगर 'ना' में होगा तो लड़कियां लड़कों की वैक्सिंग करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : twitter
सलमान माहिरा से पूछते हैं- 'क्या सना घर की सबसे सुलझी हुई सदस्य हैं?' माहिरा ना में जवाब देती हैं जिसके बाद वह भाऊ की वैक्सिंग करती हैं। इसके बाद वीडियो में रश्मि को दिखाया जाता है। सिद्धार्थ कहते हैं 'मेरे पास एक सवाल है। क्या तुम सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हो?' सिद्धार्थ के सवाल के बाद रश्मि देसाई का चेहरा दिखाया जाता है। सिद्धार्थ के इस सवाल के बाद सभी हैरान रह जाते हैं। 
 

4 of 5
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
आपको बता दें, सिद्धार्थ और रश्मि देसाई एक दूसरे से घर में बात करते हुए कम ही नजर आते हैं। शो के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा था कि 'मेरे बहुत अहसान हैं आप पर।' यह सुनते ही रश्मि भड़क उठी थीं। सिद्धार्थ के इन शब्दों के पीछे की असलियत का दोनों के कॉमन दोस्त ने खुलासा किया था। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल 'दिल से दिल तक' के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मेकर्स ने फैसला लिया था कि उन दोनों में से कोई एक ही शो में रह सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि और सिद्धार्थ के कॉमन दोस्त ने बताया- 'मेकर्स की मीटिंग के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने स्टैंड लिया और कहा अगर इस शो से कोई जाएगा तो वो है।' सिद्धार्थ ने आगे कहा था- 'रश्मि इस शो से आगे बढ़ सकती हैं। उसने शो छोड़ दिया क्योंकि रश्मि देसाई उस वक्त आर्थिक परेशानी से जूझ रही थीं।' इसके बाद शो में सिद्धार्थ की जगह किसी और अभिनेता को लिया गया था। 

यह भी पढ़ें- BB13: दोस्ती में दरार आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने उठाया ये कदम, 'वीकेंड का वार' के बाद लिया फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें