'वीकेंड का वार' में मल्लिका शेरावत के घर पर आते ही घर का माहौल बदल गया। मल्लिका ने न केवल घरवालों से टास्क करवाए बल्कि घरवालों की भी केमिस्ट्री देखी। घर में आते ही मल्लिका ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस किया। इसके बाद मल्लिका ने आरती सिंह को एक ऐसा टास्क दिया जिसे देखकर घरवाले भी शरमा गए।