फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, रश्मि देसाई का ये बेहद करीबी सदस्य हुआ घर से बाहर!

Sun, 17 Nov 2019 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा ? इस सवाल के जवाब का इंतजार 'बिग बॉस' के प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बात का खुलासा हो चुका है। खास बात है कि जो अब घर से बाहर जाएगा वह रश्मि देसाई (Rashami Desai) का बेहद करीबी है।
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने बेघर होने को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक अरहान खान (Arhaan Khan) घर से बाहर हो चुके हैं। अरहान शनिवार की बजाय रविवार को घर से बाहर जाएंगे। इस ट्वीट की अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता। 'द खबरी' ने शो से जुड़े कई और ट्वीट किए हैं। ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से केवल एक ही कंटेस्टेंट बाहर जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : twitter
'द खबरी' ने अनुसार 'वीकेंड का वार' में थप्पड़ टास्क होगा। यह टास्क पारस छाबड़ा, हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला के बीच होगा। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान रश्मि देसाई की क्लास लगाएंगे। वहीं रश्मि के प्रशंसक अपने सवाल से उन्हें और भी परेशान कर देंगे। रश्मि की महिला प्रशंसक का सवाल होगा- 'रश्मि आप पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा जो कि आपकी टीम का हिस्सा हैं उनकी पीठ पीछे बुराई क्यों करती हैं? आप अपनी टीम के बारे में ऐसा बोलते हो तो आप सिद्धार्थ की टीम के लिए क्यों उंगली उठाती हो?'

 

 

4 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों की फटकार लगाने के लिए अलावा स्टेज पर खूब मौजमस्ती भी होगी। 'पागलपंती' फिल्म के सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट करने 'बिग बॉस' में पहुंचेंगे। शो में अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा आएंगी। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक अनीज बजमी भी आएंगे। अनीज सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री' के निर्देशक भी थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aism, Siddharth and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। 

यह भी पढ़ें- केबीसी 11: सोनाक्षी के बाद ये कंटेस्टेंट रामायण से जुड़े सवाल पर फंसी, क्या आपको पता है जवाब?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें