फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इम्यूनिटी पाकर बच गए पारस

Sun, 09 Feb 2020 09:52 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz, Aarti and Mahira - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में पहले पूरा घर नॉमिनेटेड था। नॉमिनेशन से बचने के लिए घर में टास्क हुआ जिसमेें एलीट क्लब के मेंबर्स सहित अब एक और सदस्य बच गया है। ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अब तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज कौर गिल हैं। पहले नॉमिनेशन में पारस छाबड़ा भी थे लेकिन सिद्धार्थ ने उन्हें इम्यूनिटी दिला दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Asim, Sidharth Shukla and Rashami - फोटो : voot
इस तरह से इस हफ्ते तीन लोग बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। पहले नॉमिनेशन में 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया था। इसके बाद एलीट क्लब के तीनों मेंबर्स को बचने का मौका दिया। एलीट क्लब के मेंबर्स सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं। इन तीनों के अलावा बाकी चार सदस्यों के बीच टास्क हुआ। जिसमें नॉमिनेटेड सदस्य एलीट क्लब के मेंबर्स की इम्यूनिटी छीनकर खुद को सुरक्षित कर सकते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस टास्क में घरवालों को कछुए की तरह दिखने वाली एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहने था। वो केवल अपना सिर बाहर निकाल सकते थे और उसी बॉक्स में रहते हुए गॉर्डन एरिया में कहीं भी जा सकते थे। इस टास्क में चार कंटेस्टेंट्स आरती, शहनाज,माहिरा और पारस बॉक्स में थे। ये चारों इस टास्क को जीतने में नाकामयाब हुए। इस तरह से एलीट क्लब के मेंबर्स की इम्यूनिटी बच गई और तीनों फाइनलिस्ट बन गए।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद नॉमिनेटेड चारों लोगों को एक और मौका मिला खुद को बचाने का। ये टास्क जेल वाला था। नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस  और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी थी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस टास्क में सिद्धार्थ पारस को इम्यूनिटी दिलाने में कामयाब हो गए। इम्यूनिटी पाने का ये टास्क दो दिन तक चला। आठ फरवरी को ये टास्क खत्म हुआ जिसके बाद पारस इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए। इस तरह से अब घर से बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग माहिरा शर्मा, शहनाज और आरती सिंह हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन फिनाले से महज चंद दिन पहले बाहर हो जाता है। 

Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ सिद्धार्थ ने इस कंटेस्टेंट को पहुंचाया टॉप 4 में, अब देगा कड़ी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें