फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिग बॉस 13 में हिदुंस्तानी भाऊ ने उड़ाया इस कंटेस्टेंट का मजाक, कहा- बड़े होंठ की छिपकली

Fri, 15 Nov 2019 04:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 किसी  न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं तो कभी घर के अंदर की लड़ाई बाहर तक पहुंच जाती है। ऐसे में एक बार फिर बिग बॉस सुर्खियों में है और इस बार वजह हैं हिंदुस्तानी भाऊ और माहिरा शर्मा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ और माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। प्रोमों में हिंदुस्तानी भाऊ माहिरा शर्मा का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं, लेकिन माहिरा को उनका मजाक पसंद नहीं आता है और वो काफी गुस्सा हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि बड़े होंठ की छिपकली को सबक सिखाना है। हालांकि प्रोमों में हिंदुस्तानी भाई माहिरा का नाम नहीं लेते हैं लेकिन ये बात तो साफ है कि वो माहिरा का ही नाम ले रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की ये बात सुनकर माहिरा गुस्सा हो जाती हैं।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि हिंदुस्तानी भाऊ की बात सुनकर पारस छाबड़ा हंसने लगते हैं लेकिन ये बात माहिरा शर्मा को अच्छी नहीं लगती है और वो इस बात के लिए पारस को जिम्मेदार मानती हैं और कहती हैं कि क्या तुमने उनको बोला है ऐसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं होता है और वो पारस से कहती हैं कि वो हिंदुस्तानी भाऊ को कहें कि वो थोड़ा तमीज से बात कर लें। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं इस प्रोमो वीडियो ने आज के एपिसोड के लिए दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। खैर ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा कि आज घर में और कितनी हंगामा होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें