फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस खबर से टूट सकता है देवोलीना के प्रशंसकों का दिल, शो में एंट्री को लेकर नया खुलासा

Sat, 21 Dec 2019 02:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
'वीकेंड का वार' से पहले ऐसी खबरें आई रही थीं कि विकास गुप्ता घर से जल्दी जाने वाले हैं। विकास की जगह शो में इस 'वीकेंड का वार' देवोलीना भट्टाचार्य एंट्री लेंगी। वहीं अब देवोलीना की घर में तीसरी बार एंट्री को लेकर बड़ी जानकारी आई है। इस खबर से देवोलीना के प्रशंसकों का दिल टूट सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : voot
देवोलीना की यह जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी है। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक विकास गुप्ता शो में बने रहेंगे और देवोलीना 'वीकेंड का वार' में शो में घर में वापसी नहीं कर रहीं। देवोलीना की एंट्री न लेने के अलावा 'द खबरी' ने शो से जुड़ी कई और जानकारी दी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
'द खबरी' के ट्वीट के अनुसार इस हफ्ते घर से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं जाएगा। हालांकि सलमान घरवालों को बताएंगे कि विशाल आदित्य सिंह और अरहान खान को कम वोट मिले हैं। इसके बाद घरवालों के साथ मजाक करेंगे और अरहान के बेघर होने की बात कहेंगे। शो के दौरान सलमान खान घरवालों की क्लास भी लगाएंगे जिसकी वजह घर में मचा बवाल है। 
 
 

4 of 5
Arhaan, Rashami and Siddharth - फोटो : twitter
'बिग बॉस' के 20 दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। सिद्धार्थ का पहले आसिम से झगड़ा हुआ बीच में रश्मि आईं और उनसे बहस हो गई। झगड़े में आसिम ने नौकरानी शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल किया। इसके बाद सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई को नौकरानी कहा। सिद्धार्थ के नौकरानी कहते ही रश्मि भड़क उठीं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ की मां को भी नौकरानी कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सिद्धार्थ का आसिम और रश्मि के अलावा विशाल और अरहान खान से भी झगड़ा हुआ। शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया था जिसमें रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंक दी। इसके बाद सिद्धार्थ ने भी वही किया। प्रोमो में दिखाया गया था कि यह सब देखकर सलमान घरवालों से नाराज हैैं और उन्हें फटकार रहे हैं। 

कपिल के शो में अक्षय ने लगाई कृष्णा अभिषेक की क्लास, बोले- 'मामा का नाम लेकर लूटते हो पैसा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें