बिग बॉस 13 में सभी कंटेस्टेंट अपने असली रंग में आने लगे हैं । 25वें दिन शो के अंदर बहुत गहमा-गहमी रही । कुछ कंटेस्टेंट के बीच कहासुनी हुई तो कुछ तो हाथा-पाई पर उतर आए । वहीं शहनाज और शेफाली के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि शेफाली घर तक छोड़ने को तैयार हो गईं । सिद्धार्थ के समझाने के बाद उन्होंने बिग बॉस से बात की ।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : social media
आसिम और पारस के बीच जमकर झगड़ा हुआ । बात हाथा-पाई तक पहुंच गई। बीच में सिद्धार्थ शुक्ला के आने से मामला शांत हुआ । पारस और आसिम चायपत्ती को लेकर भिड़ गए थे । इसके बाद बिग बॉस कन्फेशन रूम में पारस, आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाते हैं और तीनों सफाई देते हैं। पारस सेफ्टी को लेकर बिग बॉस पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बिग बॉस तीनों को अपने गुस्से को कंट्रोल करने की हिदायत देते हैं। वहीं दूसरी ओर शहनाज, शेफाली से माफी मांगती हैं और रो पड़ती हैं। वहीं शो में सभी एक-दूसरे के साथ बेड शेयर कर रहे हैं । शुक्रवार को शेफाली, आरती के साथ बेड शेयर करने से मना कर देती हैं।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
आज यानि शनिवार को सलमान खान घरवालों से बात करेंगे । ऐसे में घर के सदस्यों को उम्मीद है कि वो इस बार शहनाज को डांट लगाएंगे । शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है । इसमें सलमान एक बार फिर पारस को आड़े हाथों लेते हुए दिख रहे हैं ।
वो पारस से कहते हैं, 'आप घर के अंदर क्या कह रहे हैं ।' सलमान, पारस से घर के अंदर उनका नाम गलत तरीके से लेने से मना करते हैं । बता दें कि पिछले दिनों एक एपिसोड में सलमान ने पारस को बताया था कि बाहर उनकी क्या इमेज बन रही है । इसके बाद पारस भड़क गए थे और कहा था, 'सलमान सर का बहुत हो गया । अबकी बार अगर उन्होंने शहनाज का सपोर्ट किया तो वो शो छोड़ देंगे ।'