फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहान से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर बनी उमर रियाज और रश्मि की जोड़ी, क्या बनेंगी आसिम की भाभी?

Wed, 19 Feb 2020 10:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rashami desai umar riaz - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला भले ही विनर बन गए हों लेकिन आसिम रियाज और रश्मि देसाई ने दर्शकों का दिल जीत लिया । फिनाले के बाद आसिम रियाज, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई और उमर रियाज पार्टी करते दिखे थे । पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया था । इस पार्टी में सभी साथ में डांस कर रहे थे । वहीं रश्मि, उमर के बगल में खड़ी थीं । `
विज्ञापन

2 of 5
Umar Riaz - फोटो : Instagram
ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को देखने के बाद फैंस ने रश्मि देसाई और उमर रियाज की जोड़ी बना दी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस उमर के पिता से ये कहते नजर आए कि वो रश्मि को अपनी बहू बना लें। साथ ही #UMRASH ट्रेंड भी करने लगा। 

विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस चाह रहे हैं कि अरहान से ब्रेकअप के बाद अब रश्मि, उमर रियाज से शादी कर लें। बता दें कि जब घर में फैमिली राउंड हुआ था तो उमर शो में गए थे। वहां उमर ने रश्मि को गले लगाने से पहले उनसे इजाजत ली थी। साथ ही आसिम का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद कहा था। 

4 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम जब घर में थे तो उमर ने ही आसिम को प्रमोट किया । उमर की वजह से ही आसिम को इंटरनेशनल सेलेब्रिटी पसंद करने लगे और उनका सपोर्ट किया था । अब आसिम एक जाना-माना नाम हो चुके हैं । बता दें कि आसिम बिग बॉस के घर में जाने के लिए सिर्फ 5 घंटे पहले ही फाइनल हुए थे । अब पूरा देश उन्हें जानता है।वहीं हिमांशी और आसिम की बात करें तो दोनों अपने रिलेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz - फोटो : social media
हिमांशी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम सब चाहते थे कि वो विनर बने, आशा भी कर रहे थे । मेरी तो आंखें बंद थीं और दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी । लग रहा था कि अभी आसिम का नाम लेंगे और हम सब भागकर जाएंगे । विशाल मेरे पीछे बैठे थे और हम सब चाहते थे । आसिम का परिवार मेरे बगल में बैठा था । जब अचानक नाम लिया तो काफी निराशा हुई लेकिन ठीक है । ट्रॉफी से कुछ नहीं होता, क्योंकि लोग तो हर जगह आसिम का नाम जप रहे थे । तो मेरे हिसाब से वो विनर है ।'  




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें